आज चांदी की कीमतों में साढ़े आठ हजार से अधिक की गिरावट
भोपाल [ महामीडिया]
आज चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट है। एक किलो चांदी की कीमत 8,720 रुपए गिरकर 1.69 लाख रुपए पर आ गई है। चांदी के दाम 11 महीने बाद 1.70 लाख रुपए के नीचे आए हैं। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 1,429 गिरकर 1.34 लाख रुपए पर आ गए हैं। पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन 13 नवंबर को सोना 1.36 लाख रुपए और चांदी 1.78 लाख रुपए पर थी।