जापान में सबसे छोटी इलेक्‍ट्रिक कार लॉन्‍च

जापान में सबसे छोटी इलेक्‍ट्रिक कार लॉन्‍च

मुंबई [महामीडिया] 

 वाहन निर्माता सुजुकी भारत के साथ ही दुनिया के कई देशों में वाहनों की बिक्री करती है।वाहन निर्माता सुजुकी  की ओर से जापान में अपनी सबसे छोटी इलेक्‍ट्रिक कार के तौर पर Suzuki e Sky को लॉन्‍च कर दिया गया है। इस कार की लंबाई चार मीटर से कम है जिससे यह ट्रैफिक और छोटी सड़कों पर भी आसानी से चलाई जा सकती है। यह गाड़ी एक बार चार्ज होने के बाद 310 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है। सुजुकी की ओर से इस कार में बॉक्‍सी डिजाइन दिया है। जिसमें एलईडी हेडलाइट, एलईडी डीआरएल, एलईडी टेल लाइट्स, रूफ स्‍पॉयलर, पार्किंग सेंसर, डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। जापान में इस कार को 1.55 मिलीयन जापानी पेंस की कीमत पर लॉन्‍च किया गया है जो भारत में करीब 9.50 लाख रुपये होते हैं। इसकी बिक्री को 16 नवंबर से शुरू किया जायेगा ।

सम्बंधित ख़बरें