वीडियोकॉन अधिग्रहण मामले में सुप्रीम कोर्ट का महत्वपूर्ण निर्णय

वीडियोकॉन अधिग्रहण मामले में सुप्रीम कोर्ट का महत्वपूर्ण निर्णय

भोपाल [ महामीडिया]  

वेदांता समूह को वीडियोकॉन के अधिग्रहण मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। शीर्ष अदालत ने आज वीडियोकॉन समूह की 13 कंपनियों के लिए पेश किए गए 2,962 करोड़ रुपये के कर्ज समाधान प्रस्ताव को दोबारा विचार के लिए बैंकों के पास भेजने का प्रस्ताव बरकरार रखा है। यह प्रस्ताव वेदांता समूह की कंपनी ट्विन स्टार टेक्नोलॉजीज ने दिया था। इसमें बैंकों और दूसरे कर्जदाताओं को अपनी बकाया रकम का 95 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा छोड़ना पड़ता। जस्टिस पी.एस. नरसिम्हा और जस्टिस अलोक अराधे की बेंच ने ट्विन स्टार टेक्नोलॉजीज की अपील को खारिज कर दिया।

सम्बंधित ख़बरें