केदारनाथ धाम का तापमान माइनस पर पहुंचा
नैनीताल [ महा मीडिया]
केदारनाथ में तापमान गिरकर माइनस 3°C तक पहुँच गया है। ऊंचे पहाड़ी इलाकों में मौसम बदलने के साथ ठंड काफी बढ़ गई है। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में मंदाकिनी नदी के तट पर स्थित केदारनाथ मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों और चार धामों में से एक अत्यंत पवित्र प्रमुख तीर्थस्थल है। केदारनाथ समुद्र तल से लगभग 3,584 मीटर की ऊंचाई पर हिमालय की गोद में बसा है। केदारनाथ धाम में हाल ही में हुई हल्की बर्फबारी और ओले गिरने के कारण न्यूनतम तापमान गिरकर माइनस 2° से माइनस 3° सेल्सियस तक पहुंच गया है। सितंबर के महीने में ही मौसम बदलने से नीलकंठ और आसपास की पहाड़ियों पर बर्फ की हल्की परत जम गई है।