वामन अवतार जयंती आज

वामन अवतार जयंती आज

मैहर [महा मीडिया] 

आज भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की द्वादशी है। आज भगवान विष्णु के वामन अवतार की जयंती है। भगवान वामन अवतार श्रवण नक्षत्र और अभिजित मुहूर्त में दोपहर के समय महर्षि कश्यप और अदिति के पुत्र के रूप में हुआ था। इस दिन द्वादशी तिथि थी। इसे विजया द्वादशी कहा गया है। जब भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की द्वादशी के साथ श्रवण नक्षत्र होता है तो इसे महती द्वादशी कहा जाता है आज यही योग बन रहा है। वामन भगवान ने राजा बलि से केवल तीन पग (कदम) जमीन मांगी और दो कदमों में ही स्वर्ग और पृथ्वी दोनों लोक नाप लिए। 

सम्बंधित ख़बरें