भगवान महाकाल की कार्तिक माह की पहली सवारी आज

भगवान महाकाल की कार्तिक माह की पहली सवारी आज

भोपाल [ महामीडिया] उज्जैन में भगवान महाकाल की कार्तिक माह की पहली सवारी आज सोमवार को राजसी ठाट-बाट के साथ निकाली जाएगी। शाम 4 बजे महाकालेश्वर मंदिर के सभामंडप में विधिवत पूजन-अर्चन के बाद सवारी रवाना होगी। भगवान महाकाल शिप्रा नदी के रामघाट पहुंचकर तीर्थ पूजन करेंगे। इसके बाद सवारी निर्धारित मार्ग से होते हुए वापस मंदिर पहुंचेगी।सवारी मंदिर से शुरू होकर महाकाल रोड, गुदरी चौराहा और कहारवाड़ी होते हुए रामघाट पहुंचेगी। यहां मां शिप्रा के जल से भगवान महाकाल का पूजन-अर्चन किया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें