अमेरिकी ने आठ सूचना प्रोद्योगिकी कंपनियों को ग्रीन कार्ड कार्यक्रम से निलंबित किया

अमेरिकी ने आठ सूचना प्रोद्योगिकी कंपनियों को ग्रीन कार्ड कार्यक्रम से निलंबित किया

मुंबई [महामीडिया] 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की सरकार ने चार टाटा, इंफोसिस, विप्रो और HCL सहित माइक्रोसॉफ्ट, एडोबी, कॉग्निजेंट और कैपजेमिनी पर ग्रीनकार्ड मामले मे प्रतिबन्ध लगा दिए हैं । इस निर्णय के बाद यह कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के लिए परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन का आवेदन नहीं कर सकेंगी। इसी प्रक्रिया के जरिए कंपनियां H-1B वीजा पर काम कर रहे विदेशी कर्मचारियों को अमेरिका में पक्के तौर पर बसाने के लिए आवेदन लगाती हैं। अमेरिकी सरकार का कहना है कि वह स्थानीय अमेरिकियों की नौकरियां छीनकर विदेशी कर्मचारियों को नहीं दे सकते। निर्णय से इन कंपनियों के जरिए अमेरिका में ग्रीन कार्ड पाने का इंतजार कर रहे हजारों भारतीय कर्मचारियों की ग्रीन कार्ड प्रक्रिया अटक सकती है।

सम्बंधित ख़बरें