आज भगवान महाकाल का साकार स्वरुप

आज भगवान महाकाल का साकार स्वरुप

भोपाल [ महा मीडिया] श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज शनिवार तड़के 4 बजे भस्म आरती के दौरान मंदिर के पट खुलते ही गर्भगृह में विराजित सभी देवी-देवताओं का पूजन किया गया। इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक कर दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक किया गया। प्रथम घंटाल बजाकर भगवान को हरि ओम का जल अर्पित किया गया। इसके बाद भगवान महाकाल का रजत ॐ, बिल्वपत्र मुकुट और रुद्राक्ष की माला से शृंगार किया गया। मस्तक पर त्रिपुंड और त्रिशूल के साथ डमरू, शेषनाग का रजत मुकुट, रजत मुंडमाल और रुद्राक्ष की माला धारण कराई गई। सुगंधित पुष्पों की माला भी अर्पित की गई। भस्म अर्पित होने के बाद भगवान महाकाल निराकार से साकार रूप में दर्शन देते हैं। आरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर बाबा महाकाल के जयकारों से गूंज उठा।

सम्बंधित ख़बरें