भोपाल में 25 नवंबर से ट्रैफिक डायवर्जन

भोपाल में 25 नवंबर से ट्रैफिक डायवर्जन

भोपाल [ महा मीडिया] भोपाल मेट्रो निर्माण कार्य के चलते 25 नवंबर से 20 दिनों तक रोशनपुरा चौराहा से राजभवन तिराहे तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। रोशनपुरा से राजभवन की ओर के लिए बाणगंगा चौराहा, प्रधान  तिराहा और मछली घर होते हुए जा सकेंगेलिंक रोड नंबर-1 से रोशनपुरा  के लिए अंकुर स्कूल, रमेश टेलर और नरेश बटन भंडार होकर आ-जा सकेंगे। विधानसभा, मंत्रालय और बिरला मंदिर (दोपहिया व चारपहिया)एमपीएल रेस्ट हाउस, मालवीय नगर और गांधी पार्क तिराहे से मछली घर होते हुए जा सकेंगे।बड़े और मध्यम वाहन: रोशनपुरा चौराहे से बाणगंगा होकर निकलेंगे। 

सम्बंधित ख़बरें