थोक महंगाई दर में लगातार तीसरे महीने वृद्धि

थोक महंगाई दर में लगातार तीसरे महीने वृद्धि

भोपाल [ महामीडिया] 

देश की थोक महंगाई दर अक्टूबर में बढ़कर 12.29% हो गई। सितंबर में यह 11.39% थी। यानी एक महीने में इसमें 0.90 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी हुई।इसका मतलब है कि पिछले साल अक्टूबर में थोक बाजार में जो सामान 100 रुपए का मिल रहा था उसकी कीमत इस साल बढ़कर करीब 112.29 रुपए हो गई है।थोक महंगाई में यह लगातार तीसरे महीने बढ़ोतरी है। इसकी बड़ी वजह ईंधन और बिजली के दाम बढ़ना है।महंगाई दर सितंबर में 25.85% थी जो अक्टूबर में बढ़कर 32.84% हो गई है।

सम्बंधित ख़बरें