विश्व स्मरण दिवस कल

विश्व स्मरण दिवस कल

मैहर [ महा मीडिया] सड़क यातायात पीड़ितों के लिए विश्व स्मरण दिवस हर साल नवंबर महीने के तीसरे रविवार को मनाया जाता है।इसकी शुरुआत वर्ष 1993 में 'रोडपीस' द्वारा की गई थी  इसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में मारे गए या घायल हुए लोगों, उनके परिवारों और आपातकालीन सेवाओं के कर्मियों को श्रद्धांजलि देना तथा जागरूकता बढ़ाना है।  इस वर्ष यह दिवस 15 नवंबर 2026 को पड़ रहा है।यह दिन हमें सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने और दुर्घटनाओं को कम करने के लिए कड़े कदम उठाने की याद दिलाता है। 

सम्बंधित ख़बरें