झारखंड परीक्षा अनियमितता मामले में अब तक 19 आरोपी गिरफ्तार

झारखंड परीक्षा अनियमितता मामले में अब तक 19 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल [ महा मीडिया] झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा अनियमितता मामले में रांची और लखनऊ में छापेमारी कर 5 और आरोपियों को गिरफ्तार किया  गया है जिससे कुल गिरफ्तारियों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है। झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर छात्र रांची में आंदोलन कर रहे हैं। वह सरकार से बातचीत के लिए तैयार हो गए हैं हालांकि उन्होंने दो शर्तें रखी हैं। पहली बातचीत सीधे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से हो। दूसरी बैठक में कम से कम दो मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहें ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रहे।

सम्बंधित ख़बरें