लोकसभा में आज विदेशी चंदे से जुड़े संशोधन बिल पर चर्चा
भोपाल [ महा मीडिया] संसद में आज विदेशी चंदे से जुड़े FCRA संशोधन बिल पर चर्चा हो सकती है। FCRA संशोधन बिल को इसी साल बजट सत्र के दौरान पेश किया गया था हालांकि अब तब चर्चा नहीं हो पाई थी। FCRA कानून यह तय करता है कि भारत में कौन-से NGO, ट्रस्ट, धार्मिक या सामाजिक संगठन विदेश से पैसा ले सकते हैं और उसका उपयोग कैसे करेंगे। इसका मकसद उद्देश्य है कि विदेशी धन का उपयोग देश की सुरक्षा या सार्वजनिक हित के विरुद्ध न हो।