नवीनतम
मेटा के इंटरनल असेसमेंट रिपोर्ट से हड़कंप
भोपाल [महा मीडिया]
मेटा के इंटरनल असेसमेंट में यह पाया गया है कि उसके उत्पाद वैश्विक धोखाधड़ी अर्थव्यवस्था का एक हिस्सा बन गए हैं। मई 2025 में कंपनी की सेफ्टी टीम की एक प्रस्तुतीकरण में बताया गया था कि अमेरिका में हुए सभीघोटाले में से एक-तिहाई मामलों में कंपनी का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म शामिल था। 2022 के एक दस्तावेज में मेटा द्वारा स्वचालित धोखाधड़ी पहचान प्रणाली में निवेश की कमी को उजागर किया गया था। मेटा ने तब अपने कर्मचारियों को उन धोखेबाजों पर ध्यान देने का निर्देश दिया था जो सोशल मीडिया यूजर्स को ठगने के लिए सेलिब्रिटी होने का दावा करते थे। मेटा ने माना कि बहुत सारा गैरकानूनी कंटेंट प्रमोट किया गया और खास ऑडियंस के लिए पेड प्रमोशन किए गए जिससे हड़कंप मच गया है।