इजराइली चुनाव रुझानों में नेतन्याहू गठबंधन आगे
मुंबई [महामीडिया]
इजराइल में संसदीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती जारी है। अब तक 41.9% मतों की गिनती पूरी हो चुकी है। इसमें नेतन्याहू गठबंधन को 57 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं, गादी आइजनकोट के गठबंधन को 47 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं अरब पार्टियों को 16 सीटें मिलने का अनुमान है। इजराइली संसद में 120 सीटें हैं। बहुमत के लिए 61 सीटें जरूरी हैं। वोटिंग खत्म होने के बाद 5 एग्जिट पोल के नतीजे आए हैं। 3 में आइजनकोट गठबंधन पीछे है। 2 एग्जिट पोल में दोनों गठबंधन को बराबर सीटें दी गई हैं।