नवीनतम
महर्षि संस्थान में प्राचार्य सम्मेलन का द्वितीय दिवस आज
भोपाल (महामीडिया )भोपाल के लांबाखेड़ा स्थित महर्षि सेंटर फॉर एजुकेशनल एक्सीलेंस सभागार में महर्षि विद्या मंदिर विद्यालयों के प्राचार्यों का पांच दिवसीय सम्मेलन प्रारंभ हुआ। प्राचार्य सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय समूह के अध्यक्ष वेद विद्या मार्तंड ब्रह्मचारी गिरीश जी ने अपने संबोधन में बताया कि महर्षि जी का ज्ञान अपने आप में परिपूर्ण है उसे आत्मसात करके अपना-अपना काम करें तभी हम सभी को पूर्ण सफलता प्राप्त होगी। भावातीत ध्यान की नियमित साधना न केवल स्वयं करें बल्कि समाज के सभी लोगों के साथ साझा करें। यह प्राचार्य सम्मेलन कल प्रारंभ हुआ है जिसका आज द्वितीय दिवस है और जो लगातार 18 नवंबर तक चलेगा। इसमे शामिल समस्त प्रचार्यों को विविध विषयों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें देश भर के विभिन्न महर्षि विद्या मंदिर विद्यालयों में कार्यरत 72 प्राचार्य भाग ले रहे हैं।