सूर्य उपासना के पर्व छठ पूजा का तृतीय दिवस आज

सूर्य उपासना के पर्व छठ पूजा का तृतीय दिवस आज

भोपाल ( महा मीडिया) आज छठ पूजा का तीसरा दिन है और इस दिन डूबते हुए सूर्य (अस्ताचलगामी सूर्य) को संध्या अर्घ्य दिया जाता है। आज शाम लगभग 4:54 बजे सूर्यास्त के समय व्रती और श्रद्धालु नदियों, तालाबों या जलाशयों के किनारे खड़े होकर भगवान सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित करेंगे। व्रती लगभग 36 घंटे के कठिन निर्जला व्रत के दौरान बांस के सूप और दौरा में ठेकुआ, गन्ना, फल और अन्य पारंपरिक प्रसाद सजाकर सूर्य देव और छठी मईया की उपासना करते है। यह चार दिवसीय महापर्व कल 16 नवंबर को सुबह उगते हुए सूर्य को 'उषा अर्घ्य' देने के साथ संपन्न होगा।

सम्बंधित ख़बरें