म.प्र.में आज से लगातार तीन दिन बारिश का अलर्ट

म.प्र.में आज से लगातार तीन दिन बारिश का अलर्ट

भोपाल [ महा मीडिया] म.प्र.में मानसून जैसा सिस्टम एक्टिव हो गया है। इस वजह से 28, 29 और 30 अक्टूबर को पूर्वी हिस्से में भारी और अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मंगलवार को जबलपुर समेत 11 जिलों में आंधी-बारिश होने का अनुमान है।बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवात 'अर्नब' का मध्य प्रदेश में भी असर दिखेगा।  बुधवार को 31 जिलों में मौसम बदलने का अनुमान है। भोपाल में भारी बारिश का कोई विशेष अलर्ट नहीं है लेकिन बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। आज अधिकतम तापमान लगभग 28°C और न्यूनतम 21°C रहने का अनुमान है।

 

सम्बंधित ख़बरें