यूक्रेन की राजधानी कीव में रुसी हमला

यूक्रेन की राजधानी कीव में रुसी हमला

भोपाल [ महा मीडिया] रूस ने बुधवार को यूक्रेन की राजधानी कीव और उसके आसपास के क्षेत्र पर साढ़े चार वर्ष के युद्ध का एक और बड़ा हमला किया है। इस हवाई हमले में 17 लोग मारे गए और 44 घायल हुए हैं। हमले में कई बड़ी कंपनियों के गोदाम और व्यापारिक केंद्र रूसी मिसाइलों का निशाना बने हैं।रूस ने कहा है कि जिन प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया गया उनका संबंध यूक्रेन की सेना से है। हमलों के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने एक बार फिर सहयोगी देशों से इंटरसेप्ट मिसाइलों की मांग की है। रूस ने ताजा हमला 24 बैलेस्टिक मिसाइलों, चार जिरकान क्रूज मिसाइलों और 115 ड्रोन से किया था। यूक्रेन की वायुसेना ने 90 प्रतिशत ड्रोन को मार गिराने का दावा किया है लेकिन एक भी मिसाइल को आकाश में रोक पाने में सफल नहीं हुई।

सम्बंधित ख़बरें