इंदौर में संघ का शताब्दी वर्ष समापन समारोह आज

इंदौर में संघ का शताब्दी वर्ष समापन समारोह आज

भोपाल [ महा मीडिया] राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष के समापन के अवसर पर आज इंदौर में भव्य 'चरैवेति-एकत्रीकरण' समारोह आयोजित किया जा रहा है।   डेली कॉलेज परिसर में शाम 4:30 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा।  इस महत्वपूर्ण आयोजन के साथ ही संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की विशाल श्रृंखला का औपचारिक समापन भी होगा। संघ ने इस कार्यक्रम के लिए युवाओं के आकर्षण के मुख्य केंद्र डेली कॉलेज को चुना है। इंदौर समेत पूरे मप्र में डेली कॉलेज युवाओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहता है। जेन जी पर फोकस कर रहे आरएसएस ने इस कार्यक्रम से संदेश दिया है कि अब यहां से आगामी रणनीतियां बनेंगी जो पूरी तरह युवाओं पर आधारित होंगी। 

सम्बंधित ख़बरें