शिव पूजा के तीन सरल तरीके श्रवण, मनन और कीर्तन
भोपाल [ महा मीडिया]
अभी शिव जी का सावन महीना चल रहा है। सभी शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। भक्त गणजलाभिषेक कर रहे हैं और भगवान शिव की भक्ति में लीन है। सावन में पूजा के साथ ही भगवान शिव से जुड़ी कथाएं पढ़ने-सुनने की परंपरा है। एक बार सभी महर्षि ब्रह्मा जी के पास पहुंचे और अपना प्रश्न उनके सामने रखा। महर्षियों ने पूछा "भगवान शिव की पूजा का सबसे श्रेष्ठ तरीका क्या है ?" ब्रह्मा जी ने उत्तर दिया "शिव पूजा के तीन सरल मार्ग हैं- श्रवण, मनन और कीर्तन। अच्छी और प्रेरणादायक कथाओं का श्रवण करो, फिर उनके संदेश पर मनन करो उन संदेशों को जीवन में उतारो और भजन-कीर्तन के माध्यम से भगवान का स्मरण करो।"कुछ महर्षियों ने फिर प्रश्न किया "यदि कोई व्यक्ति यह तीनों कार्य न कर सके तो?"ब्रह्मा जी बोले, "वह श्रद्धा से शिवलिंग का पूजन करे। केवल जल अर्पित करके भी भगवान शिव की कृपा प्राप्त की जा सकती है।"