भोपाल का बड़ा तालाब फुल टैंक लेवल पर पहुंचा

भोपाल का बड़ा तालाब फुल टैंक लेवल पर पहुंचा

भोपाल [ महा मीडिया] भोपाल का बड़ा  तालाब फुल टैंक लेवल 1660.80 फीट पर पहुंचा। इस लेवल पर एनजीटी की कमेटी को सर्वे करना है। वर्तमान में तालाब का जो दायरा बताया गया है, तालाब उससे कहीं अधिक दूर तक फैला है। अब नया सर्वे ही साफ करेगा कि तालाब की वास्तविक एफटीएल सीमा कहां है। यह सर्वे तालाब के फुल टैंक लेवल पर रहते किया जाना है। इसके लिए कमेटी गठित हो चुकी है और सोमवार से काम शुरू हो सकता है। बड़े तालाब का लबालब होना भोपाल की पेयजल व्यवस्था के लिए राहत की खबर है। यह शहर के प्रमुख जलस्रोतों में शामिल है। मानसून के दौरान तालाब के भरने के बाद अब अतिरिक्त पानी की निकासी के लिए भदभदा के गेट खोले जा रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें