आधी रात को जयकारों के बीच कान्हा जन्मे

आधी रात को जयकारों के बीच कान्हा जन्मे

भोपाल [ महामीडिया] रात 12 बजते ही मध्य प्रदेश में ‘नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारे गूंज उठे। उज्जैन, भोपाल समेत प्रदेशभर के मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। आधी रात का समय सबसे अधिक अंधकारमय होता है। इस समय कान्हा का जन्म इस बात का प्रतीक है कि अत्यधिक संकट और अंधकार के समय में भी भगवान आशा और प्रकाश बनकर आते हैं। रात के ठीक 12 बजते ही मंदिरों और घरों में शंखनाद, घंटियों की आवाज और "नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की" के जयकारे गूंज उठे। भक्तों ने नंदलाल को पंचामृत से स्नान कराया और आरती उतारी। माखन-मिश्री का भोग लगाकर प्रसाद ग्रहण किया। तुलसी पत्र, कमल और मोर पंख भी अर्पित किए। सुबह से ही मंदिरों में शुरू हुआ पूजन का क्रम देर रात तक जारी रहा। मंदिरों और घरों में भगवान कृष्ण की मनमोहक झांकियां सजाई गईं।

सम्बंधित ख़बरें