ग्राम पंचायत कार्ययोजना की अंतिम तिथि 15 सितंबर तक बढ़ायी गयी

ग्राम पंचायत कार्ययोजना की अंतिम तिथि 15 सितंबर तक बढ़ायी गयी

भोपाल [ महा मीडिया] मध्य प्रदेश की ग्राम पंचायतों में विकास कार्ययोजना समय पर अपलोड नहीं होने से 16वें वित्त आयोग के अनुदान की पहली किस्त अटकने का खतरा है। प्रदेश की 23,011 ग्राम पंचायतों में से अब तक सिर्फ 4,155 यानी करीब 18% पंचायतों ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की विकास कार्ययोजना ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपलोड की है। पंचायतों को अब 15 सितंबर तक कार्ययोजना अपलोड करनी होगी।अनुदान की किस्त नहीं मिलने पर पंचायतों में सड़क, सामुदायिक विकास और अन्य विकास कार्य प्रभावित हो सकते हैं। इसे देखते हुए पंचायत राज संचालनालय ने सभी त्रि-स्तरीय पंचायतों को तय समय में कार्ययोजना अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।

सम्बंधित ख़बरें