म.प्र.के सात जिलों में आज बारिश के कारण स्कूलों की छुट्टी

म.प्र.के सात जिलों में आज बारिश के कारण स्कूलों की छुट्टी

भोपाल [ महा मीडिया] लगातार बारिश और कई जगह बने बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए 5 सितंबर को कई जिलों में स्कूल बंद रखने का निर्णय  लिया है।मुरैना में सभी स्कूल  बंद हैं। श्योपुर में नर्सरी से 12वीं तक के स्कूल बंद किए गए हैं। शिवपुरी में सभी शैक्षणिक संस्थान  बंद हैं। गुना में नर्सरी से 12वीं तक स्कूल बंद किए गए हैं। भिंड में नर्सरी से 8वीं तक छुट्टी है। जबकि ग्वालियर में  नर्सरी से 8वीं तक छुट्टी कर दी गई है। वही रायसेन में सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद करने की घोषणा की गई है। प्रदेश में अब तक 762.7 मिलीमीटर करीब 30 इंच बारिश दर्ज हो चुकी है। सामान्य बारिश 816 मिलीमीटर यानी 32.1 इंच होनी चाहिए थी। इस हिसाब से प्रदेश अभी करीब 2.1 इंच पीछे है और कुल बारिश सामान्य से 7 प्रतिशत कम है। हालांकि बारिश के आंकड़ों में क्षेत्रीय अंतर काफी बड़ा है।

सम्बंधित ख़बरें