भगवान महाकाल की भव्य सवारी सात सितंबर को

भगवान महाकाल की भव्य सवारी सात सितंबर को

भोपाल [ महा मीडिया] उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर की भव्य और अंतिम राजसी (शाही) सवारी 7 सितंबर 2026 को निकाली जाएगी। श्रावण और भाद्रपद मास के दौरान निकलने वाली सवारियों के इस पवित्र क्रम का यह अंतिम और सबसे भव्य समापन होता है, जिसमें राजाधिराज महाकाल अपने भक्तों को नगर भ्रमण कराके दर्शन देते हैं। यह सावन-भादवा मास की छठी और अंतिम सवारी हैजो इस वर्ष की सवारी परंपरा का समापन करती है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कंठाल चौराहे से सती गेट और छत्री चौक तक के मार्ग को चौड़ा और सुंदर बनाया गया है। भीड़ प्रबंधन के लिए पुलिस बल, घुड़सवार दल और विशेष सशस्त्र बल तैनात रहेंगे। पूरे मार्ग पर सीसीटीवी से नजर रखी जाएगी तथा चिकित्सा दल व पेयजल की व्यवस्था रहेगी।

सम्बंधित ख़बरें