आज केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग में रुकावट

आज केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग में रुकावट

भोपाल [ महा मीडिया] भारी बारिश और भूस्खलन के कारण केदारनाथ यात्रा मार्ग पर आवागमन अस्थायी रूप से प्रभावित हुआ है। लगातार भारी बारिश के कारण गौरीकुंड और सोनप्रयाग के पास मुनकटिया क्षेत्र में पहाड़ियों से बड़े-बड़े बोल्डर और मलबा सड़क व पैदल मार्ग पर आ गिरा है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने यात्रा को कुछ समय के लिए रोक दिया है और श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है। मौसम साफ होने और मार्ग सुरक्षित होने के बाद ही यात्रा पूरी तरह सुचारू की जाएगी। केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा का दूसरा चरण 15 सितंबर 2026 से शुरू होगा जिसके लिए 7 सितंबर से आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर टिकट बुकिंग शुरू होगी।

सम्बंधित ख़बरें