भारत सरकार ने पांच राज्यों को कृषि सहायता राशि जारी की
भोपाल [ महा मीडिया] केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक के बाद केंद्र सरकार ने पांच राज्यों के लिए 1,283.11 करोड़ रुपये की वित्तीय मंजूरी दी है। यह राशि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना और कृषोन्नति योजना के अंतर्गत दूसरी किस्त के तौर पर स्वीकृत हुई है। आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा, उत्तराखंड और त्रिपुरा को यह राशि खेती से जुड़ी अलग-अलग गतिविधियों के लिए मिलेगी।