बोलीविया विस्फोट हादसे में दस लोग मरे

बोलीविया विस्फोट हादसे में दस लोग मरे

भोपाल [ महा मीडिया] दक्षिण अमेरिकी देश बोलीविया के पश्चिमी शहर वियाचा में एक सैन्य अड्डे पर जोरदार विस्फोट हुआ। हादसे में 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई जबकि कम से कम 58 लोग घायल हुए हैं। मरने वालों की संख्या 10 से 15 के बीच हो सकती है।बोलीविया के रक्षा मंत्री अर्नेस्टो जस्टिनियानो ने बताया कि घायलों में ज्यादातर 52 आम नागरिक हैं जबकि बाकी सैन्यकर्मी हैं। विस्फोट स्थानीय समय के अनुसार दोपहर करीब 2:30 बजे उस जगह हुआ जहां रक्षा मंत्रालय का पटाखों का स्टॉक रखा था।

सम्बंधित ख़बरें