म.प्र.के 19 जिलों में आज बारिश की संभावना
भोपाल [ महा मीडिया] मानसूनी सिस्टम मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्से में एक्टिव है। इस वजह से अगले 2 दिन ग्वालियर, चंबल, सागर और उज्जैन संभाग के जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने शनिवार को 19 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। श्योपुर और शिवपुरी में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है, जबकि ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, सागर, गुना, अशोकनगर, विदिशा, राजगढ़, शाजापुर, आगर-मालवा और मंदसौर में भारी बारिश हो सकती है।