नवीनतम
म.प्र.में शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 18 सितंबर तक बढ़ी
मध्यप्रदेश में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पहली बार होने जा रही शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है। शिक्षक अब 18 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन में संशोधन के लिए 20 सितंबर तक का समय रहेगा। परीक्षा ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन कराने का विकल्प भी दिया जाएगा। कम आवेदन आने के बाद तारीख बढ़ाने का फैसला लिया गया है।