मुरैना कंटेनर हादसे में तीन महिला श्रद्धालुओं की मौत
भोपाल [ महा मीडिया] मुरैना मंदिर पर जन्माष्टमी का त्योहार मनाने के बाद पैदल घर जा रही तीन महिलाओं को कंटेनर ने कुचल दिया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई दो ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतकों में सास-बहू शमिल है। नेशनल हाईवे-44 पर घिरौना मंदिर के पास यह दर्दनाक हादसा बीती रात एक बजे हुआ। घिरौना मंदिर पर हरफूल का पूरा गांव की एक दर्जन से ज़्यादा महिलाएं जन्माष्टमी मनाने आई थीं।