नेपाल बाढ़ में मृतकों का आंकड़ा 1345 के पार
भोपाल [ महा मीडिया] नेपाल बाढ़ के 26 अगस्त की बाढ़-लैंडस्लाइड के बाद से राहत-बचाव कार्य जारी है। त्रिशूली बाजार इलाके से 5 साल के बच्चे समेत तीन भारतीयों को भी सुरक्षित निकाला गया है। अब तक 169 भारतीयों को सुरक्षित निकाला है, जबकि 275 अब भी लापता हैं। नेपाल में अब तक करीब 1345 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 12 हजार लोगों का रेस्क्यू किया गया है। फिलहाल 5300 से ज्यादा लोग लापता हैं।