राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को

राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को

भोपाल [ महा मीडिया] आगामी 12 सितंबर को देश भर में तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिसमें भोपाल समेत विभिन्न जिलों के न्यायालयों में लम्बित मामलों का आपसी समझौते के आधार पर त्वरित निपटारा किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत न्यायालयों में लंबित पुराने और आपसी समझौते योग्य मामलों को जल्दी और आसानी से सुलझाने का एक मंच है। इसमें किसी प्रकार का कोर्ट फीस नहीं लगता, और यदि कोई पुराना मामला सुलझता है तो पहले दी गई कोर्ट फीस भी वापस मिल जाती है।

सम्बंधित ख़बरें