टाटा मोटर्स इटली की इवेको ग्रुप को खरीदेगी
भोपाल [ महा मीडिया] टाटा मोटर्स ने इटली की मशहूर कमर्शियल व्हीकल कंपनी इवेको ग्रुप को खरीदने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। टाटा मोटर्स अपनी नीदरलैंड्स की कंपनी के जरिए इवेको ग्रुप के सभी शेयर खरीदने के लिए एक ऑल-कैश वॉलंटरी टेंडर ऑफर लेकर आई है। टाटा ने इवेको ग्रुप के एक शेयर की कीमत 14.10 यूरो रखी है जिससे इस इटालियन कंपनी की कुल कीमत लगभग करीब 34,000 करोड़ रुपये तय हुई है। इस सौदे को इटली के मार्केट रेगुलेटर से मंजूरी मिल चुकी है। इस एकीकरण से दोनों कंपनियां अपनी लागत और रिसर्च का खर्च बड़े स्तर पर साझा कर सकेंगी। इससे उनकी काम करने की क्षमता बेहतर होगी और कमर्शियल व्हीकल सेक्टर में आने वाले उतार-चढ़ाव से निपटने में भी मदद मिलेगी।