राष्ट्रीय शिक्षक दिवस आज

राष्ट्रीय शिक्षक दिवस आज

भोपाल [महा मीडिया] 

5 सितंबर को भारत में राष्ट्रीय शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है। भारत के दूसरे राष्ट्रपति के साथ ही एक महान शिक्षक, दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म 5 सितंबर को हुआ था। उन्हीं की जयंती के उपलक्ष्य में इस दिन को भारत में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। पहली बार शिक्षा दिवस वर्ष 1962 में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के रूप में मनाया गया। तबसे लेकर यह परंपरा लगातार जारी है और हर साल इसी दिन पर भारत का टीचर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को 16 बार नोबेल साहित्य पुरस्कार और 11 बार नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था।

सम्बंधित ख़बरें