समाचार
आज पापों के प्रायश्चित करने से मिलेगी कृपा
- 2026-06-13
नई दिल्ली (महामीडिया): आज शनिवार के दिन ज्येष्ठ (अधिक) महीने की कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि है. इस तिथि पर नंदी का अधिकार है, जो भगवान शिव के वाहन है. पुराने पापों के प्रायश्चित के साथ योग करने और ध्यान करने के लिए ये सबसे अच्छा दिन है। आज का नक्षत्र आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन चंद्रमा मेष राशि और कृतिका नक्षत्र में रहेगा. मेष राशि में 26 डिग्री से लेकर वृषभ राशि में दस डिग्री तक कृतिका नक्षत्र का विस्तार है. इसके देवता अग्नि हैं और इस नक्षत्र पर सूर्य ग्रह का शासन चलता है. यह नक्षत्र नकारात्मकता को दूर कर नई दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है. आज का दिन महत्वपूर्ण निर्णय लेने, अपने कार्यों में स्पष्टता लाने और आत्मविश्वास के साथ नई योजनाओं की शुरुआत करने के लिए अनुकूल रहेगा. हालांकि जल्दबाज़ी से बचते हुए संयम और विवेक बनाए रखना लाभकारी रहेगा.
आज के दिन 08:51 से 10:36 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम से भी परहेज करना चाहिए.